June 24, 2026

धीमी गति से चल रही परियोजनाओं की मुख्य सचिव मासिक समीक्षा करेंगे।

देहरादून 21 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज अपने सचिवालय में बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा के दौरान विभागों को परियोजनाओं में तेजी लाते हुए समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धीमी गति से चल रही परियोजनाओं की वे स्वयं मासिक समीक्षा करेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि अंडर पाइपलाइन परियोजनाओं में यह ध्यान रखा जाए कि किसी अन्य विभाग द्वारा उस क्षेत्र के लिए उसी प्रकार का प्रोजेक्ट शुरू न किया जा रहा हो। सम्बन्धित विभाग आपसी सामंजस्य से काम करें और डुप्लिकेसी से बचने के लिए एक सिस्टम विकसित करें। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी योजनाओं की सूची तैयार की जाए और प्रगति के अनुसार समीक्षा करें।

बैठक में सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव श्रीमती रंजना, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती सोनिका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.