June 24, 2026

“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का छठा संस्करण आयोजित।

देहरादून जनवरी 2023,

“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का छठा संस्करण दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों से मुलाकात की तथा छात्रों को तनाव मुक्ति के मंत्र दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरीबाग में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा-2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने यहां छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें आगामी परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तालकटोरा दिल्ली में चल रहे “परीक्षा पे चर्चा 2023” कार्यक्रम से वर्चुअली जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति, समय प्रबंधन व जीवन में विभिन्न चुनौतियों को पार करने के लिए जो गुरू मंत्र दिये, उनका अनुसरण कर बच्चे भविष्य में देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने छात्रों व छात्र छात्राओं से कहा कि मेहनत ही जीवन में रंग लायेगी, इसके लिए अपने भीतर की ताकत जानना जरूरी है। जब हम किसी कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत , विधायक विनोद चमोली , भूपाल राम टम्टा उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम से राज्य के विभिन्न स्कूलों से मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, मेयर,स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं उनके अभिभावक वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.