June 24, 2026

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के केदारनाथ विधान सभा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

चमोली: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के केदारनाथ विधान सभा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा पारम्परिक वाद्य यंत्रों ढ़ोल दमाऊं और मश्कबीन से स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिद्धपीठ कालीमठ पहुंचे और पूजा अर्चना कर प्रदेश के चंहुमुखी विकास की कामना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल व ऊखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि नगर, ग्रामीण, चोपता, तिलवाड़ा, सुमाड़ी, जखोली एवं सिद्धसौड़ सहित विभिन्न मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं एवं भारत माता की जय के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। ऊखीमठ, गुप्तकाशी भीरी, चन्द्रापुरी आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने ऊखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि एवं तिलवाड़ा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं पार्टी बड़ी होती है। पार्टी अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान करती है। इसका उदाहरण प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वे स्वयं हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों हेतु डट जाने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी की सतत विजय होतीे रहे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता एवं समर्पण से कार्य करना होगा।

उन्होंने जिलाध्यक्ष के चयन हेतु प्रक्रिया के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को बताया कि तीन लोगों की टीम जनपद में आयेगी तथा सभी कार्यकर्ताओं की राय शुमारी के बाद सर्वाधिक सहमति बनने वाले कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सेमवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहाकि केन्द्र व प्रदेश संगठन ने जनपद चमोली व रूद्रप्रयाग को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रदेश व केन्द्रीय संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरना होगा।

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि केदारनाथ विधान सभा आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है इसलिए प्रदेश सरकार केदारनाथ विधानसभा के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।

रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अभी से आगामी नगर निकाय व 2024 में सम्पन्न होनेवाले लोकसभा चुनावों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.