June 23, 2026

फूड सेफ्टी अधिकारियों ने जनपद में खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच हेतु सैंपल लिए।

देहरादून 15 अक्टूबर 2022,

त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद देहरादून में फूड सेफ्टी अधिकारियों द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच हेतु सैंपल लिए जा रहे है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि उपायुक्त खाद्य संरक्षा गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत के निर्देशन में हनुमान चौक नेहरू कॉलोनी मावा एवं मिल्क प्रोडक्ट मिल्क प्रोडक्ट डेरी प्रतिष्ठान में सेफ्टी अधिकारियों ने विजिलेंस एवं फूड सेफ्टी अधिकारियों की टीम के साथ प्रातः 5ः00 बजे नेहरू कॉलोनी हनुमान चौक स्थित मावा एवं मिल्क प्रोडक्ट के 7 सैंपल क्वालिटी जांच हेतु लैब में भेजा गया जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी द्वारा बताया है कि त्योहारी सीजन मे सभी नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के आशय से लगातार निरीक्षण सेंपलिंग कार्रवाई की जा रही है उपभोक्ताओं से भी अपील की जा रही है कि किसी भी खाद्य वस्तुओं को खरीदने से पूर्व खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता एवं लेबलिंग कंडीशन को जांच कर ही खरीदें।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.