June 24, 2026

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के भवन का शिलान्यास।

देहरादून 16 फरवरी 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में गौलापार हल्द्वानी में प्रस्तावित बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं एक अधिवक्ता होने के नाते उन्हें बार काउंसिल के प्रदेश कार्यालय के भवन का शिलान्यास करने का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री ने बार काउंसिल के चेयरमैन समेत सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि काउंसिल के भवन का भविष्य की जरूरतों की दृष्टि से बेहतर ढंग से निर्माण किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस भवन के बनने के बाद हाईकोर्ट व अन्य कार्यों से आने वाले अधिवक्ताओं के लिये सुविधा होगी।

इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के वाइस चेयरमैन राव मुनफैत अली, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र पुण्डीर, चंद्र शेखर तिवारी, योगेन्द्र तोमर, सुखपाल सिंह, अनिल पंडित आदि उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.