June 30, 2026

भाजपा विभाजनकारी राजनीति कर रही है और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी पार्टियों के खिलाफ कर रही है:सोनिया गांधी

देहरादून 05 अप्रैल 2022,

दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विभाजनकारी एजेंडा राज्यों में घट रहे राजनीतिक घटनाक्रमों में लगातार देखा जा रहा है। अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए बीजेपी जानबूझकर इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है।

सोनिया गांधी ने कहा कि, केंद्र सरकार लगातार विपक्ष को निशाना बना रही है। भाजपा विभाजनकारी राजनीति कर रही है और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी पार्टियों के खिलाफ कर रही है। लेकिन ऐसी धमकियों और हरकतों से उनको डराया या चुप नहीं कराया जा सकता।संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि, कांग्रेस भाजपा को मैत्री और सद्भाव के बंधन को नुकसान नहीं पहुंचाने देगी जिसने सदियों से हमारे विविध समाज को समृद्ध किया है।

सोनिया गांधी ने संसद भवन में हुई, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राज्यसभा से हाल में रिटायर हुए कांग्रेस के सदस्यों को याद किया और कहा कि उनका योगदान सराहनीय रहा है।

सोनिया गांधी ने आह्वान किया कि, हमारे समर्पण और दृढ़ संकल्प की अभी परीक्षा है। कांग्रेस पार्टी में सभी स्तरों पर एकजुटता की जरूरत है।एकजुटता बनाए रखने के लिए मुझे जो करना होगा, उसके लिए मैं तैयार हूं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.