June 24, 2026

भारत बंद को सफल : राकेश टिकैत ।

देहरादून 27 सितंबर 2021,

कृषि कानूनों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का दिल्ली से जुड़े राज्यों मैं व्यापक प्रभाव रहा। भारत बंद के कारण गुरुग्राम दिल्ली सीमा पर जाम की स्थिति बनी रही। नोएडा से दिल्ली संपर्क मार्ग में भी यातायात प्रभावित हुआ। किसानों ने राजमार्ग व राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी जाम लगाया । दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेस वे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। हरियाणा और दिल्ली में किसानों ने दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर रेल की पटरियों पर बैठकर जाम लगाया जिससे कई ट्रेनें बाधित हुई। दक्षिण भारत में भी बंद का असर दिखाई दिया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत व अन्य नेताओं ने भारत बंद को सफल बताया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.