संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का दिखा प्रभाव।

देहरादून 27 सितंबर 2021,

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद का प्रभाव शामली मुजफ्फरनगर सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिखा। किसानों ने राजमार्ग वह राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाया। गाजीपुर में पुलिस ने जाम लगा रहे किसानों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया है। उत्तराखंड में उधम सिंह नगर किसानों ने प्रदर्शन किया है। ऋषिकेश वह देहरादून में भी भारत बंद के समर्थन में किसान संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिली है। भारत बंद के दौरान आम जनता को हो रही परेशानी के संबंध में प्रश्न पूछने पर किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने दो टूक कहा कि जनता को भारत बंद के संबंध में पहले ही , सुचना दे दी गई थी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.