महानगर भाजपा देहरादून की 15 जनवरी को बैठक।

देहरादून14 जनवरी 2022,
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने इसमें लोगों से पार्टी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगे हैं। भाजपा ने सुझाव पेटिका युक्त एलईडी रथ प्रदेश भर में रवाना किए थे। इन सुझावों के साथ ही 15 जनवरी को समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सक, विधि से जुड़े लोगों, पूर्व सैनिक, व्यापारी सहित अलग अलग संगठनों के साथ बैठक आयोजित की है। बैठक में मिलने वाले सुझावों को घोषणा पत्र में सम्मिलित किया जाएगा।

महानगर भाजपा देहरादून की 15 जनवरी को, महानगर के शिक्षा, विधि ,चिकित्सा , आर्थिक क्षेत्र,सैन्य पृष्ठभूमि
अन्य क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों से कल महानगर कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु बनाए जाने वाले विजन डॉक्यूमेंट के लिए सुझाव एकत्रित करेगी।
भारतीय जनता पार्टी महानगर पर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महानगर भाजपा देहरादूनमहानगर के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प तथा मोर्चा की बैठक में तय किया गया कि दिनांक 15 को महानगर की पांच विधानसभाओं में विगत कई दिनों से चलने वाले एलईडी वाहनों में रखी जन सुझाव पेटीका के साथ ही महानगर के विभिन्न वर्गों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को कार्यालय पर कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आमंत्रित कर सुझाव लिए जाएंगे।

महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल के अनुसार महानगर की पांचो विधानसभा सीटों पर आई दावेदारों की सूची पर कार्यकर्ताओं द्वारा की गई रायशुमारी को प्रदेश संगठन तक पैनल बनाने के लिए भेजा गया है |

महानगर भाजपा देहरादून की बैठक में महामंत्री सतेंद्र नेगी, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ आनंद यादव, विधि प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार तिवारी, आर्थिक एवं उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ पंकज मेसोन, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक एल पी सेमवाल ,शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक श्रीमती पार्वती जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनिल बेदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश कंबोज ,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धर्मपाल घाधट , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद आलम, विधि विभाग के अरविंद जैन, सोशल मीडिया के करुण दत्ता, अनुराग भाटिया, श्याम सिंह चौहान, भुवनेश कुकरेती, एलईडी वाहन प्रमुख उमा नरेश तिवारी, के. राम बाबू , लच्छू गुप्ता, शाकुल उनियाल, जगराम सिंह, डॉक्टर एस के गुप्ता, इंजीनियर सुनील दत्त घिल्डियाल, फराज खान आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.