June 24, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सौ दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के’ विकास पुस्तक का विमोचन किया।

देहरादून 30 जून 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सौ दिन पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ‘सौ दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के’ विकास पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई। जनता द्वारा की गई उम्मीदों, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं पर हमारी सरकार निश्चित खरा उतरेगी। हमने कई ऐतिहासिक निर्णय एवं राज्य के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, आने वाले समय में भी हम जनहित को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं चलाएंगे। उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये सभी के सहयोग से काम किया जा रहा है।

श्री धामी ने कहा कि, 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। हम उत्तराखण्ड में भी कार्यसंस्कृति में सुधार ला रहे हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की अपेक्षा के अनुसार वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का नम्बर एक राज्य बनाने के लिये हम विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। हम अपने प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है।

इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत , अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.