June 30, 2026

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय संघ से आग्रह किया है कि यदि वह इस युद्ध में यूक्रेन के साथ है तो साबित करे।

देहरादून 02 मार्च 2022,

ब्रसेल्स: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान मार्मिक ढंग से यूरोपीय संघ से आग्रह किया है कि यदि वह इस युद्ध में यूक्रेन के साथ है तो साबित करे। ज़ेलेंस्की की मार्मिक अपील सुनकर उनके संबोधन का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाला इन्टीप्रेटर (द्वीभाषिया) भावुक हो गया।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध से विश्व में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर कब्जा चाहते हैं। रूस के साथ यूक्रेन अकेला जंग लड़ रहा है। नाटो और अमेरिका ने सेना भेजने से मना कर दिया है। यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी।राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब उन्होंने यूरोपियन संघ में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है, जिसे ईयू ने मंजूर कर लिया है। अब इस विषय पर मतदान के आधार पर फैसला लिया जाएगा कि यूक्रेन को यूरोपियन संघ की मान्यता दी जानी चाहिए या नहीं।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने इस संबंध में एक वीडियो लिंक द्वारा यूरोपीय संसद को बताया, “यूरोपीय संघ हमारे साथ बहुत मजबूत होने जा रहा है, यह सुनिश्चित है। आपके बिना, यूक्रेन अकेला पड़ रहा है।”

“यह साबित करें कि आप हमारे साथ हैं। साबित करें कि आप हमें जाने नहीं देंगे। साबित करें कि आप वास्तव में यूरोपीय हैं और फिर जीवन मृत्यु पर विजय प्राप्त करेगा और प्रकाश अंधकार पर विजय प्राप्त करेगा। यूक्रेन की जय हो।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.