October 4, 2026

यूक्रेन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

देहरादून 27 फरवरी 2022,

उत्तर प्रदेश: भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को यूक्रेन से वापस भारत लाने का काम लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जितने भी भारतीय हैं, उन्हें सरकारी खर्च पर भारत लाने के लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत शांति का पक्षधर है। उत्तर प्रदेश बलिया जिले में एक चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा के मामले में भारत आत्मनिर्भर बनेगा और आगामी दस साल में ऐसे हालात हो जायेंगे कि भारत युद्ध सामग्रियों का आयातक देश होने के बजाय निर्यातक देश हो जायेगा।

रूस- यूक्रेन युद्ध मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्यस्थता की भूमिका सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। भारत शांति का पुजारी है और भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी दूसरे देश की भूमि पर कब्जा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद कमजोर भारत की छवि दुनिया भर में बदली है और भारत की ताकत बढ़ी है तथा दुनिया में अब सन्देश चला गया है कि भारत को अब कोई छेड़ेगा तो भारत उसे नहीं छोड़ेगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.