June 24, 2026

रिकॉर्ड मतों से जीतने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुभकामनाएं दी हैं।

देहरादून 05 जून 2022,

उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण दिवस पर प्रतीक स्वरूप मुख्यमंत्री को पौधा भी भेंट किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।

इस अवसर पर 14 जून से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी बातचीत हुई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी वार्ता की।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.