Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
लोक पर्व हरेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधारोपण किया। - Separato Spot Witness Times
Environment

लोक पर्व हरेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधारोपण किया।

देहरादून 16 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: पर्यावरण संरक्षण , हरियाली और उत्तराखंड की संस्कृति का प्रतीक लोक पर्व हरेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के पास वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले पारंपरिक लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व के तहत एक माह तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जिलों में नदियों, जल स्रोतों एवं गदेरों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण की थीम पर कार्य किए जाएंगे। उत्तराखण्ड जैव विविधताओं वाला राज्य है, यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक , विनोद कुमार सिंघल, गढ़वाल कमिराजेश कुमारश्नर सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून डॉ.राजेश कुमार एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता संगठन द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी ली।

Dharmpal Singh Rawat

इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन से सतत विकास बेस्ट प्रैक्टिसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित किया जाएगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Dharmpal Singh Rawat

पर्यावरण दिवस ‘‘ के उपलक्ष्य पर न्यायालय परिसर, देहरादून में पौधारोपण किया गया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment