June 24, 2026

विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ प्रारंभ।

देहरादून 13 मार्च 2023,

ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का बजट सत्र प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ। राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल ने विपक्ष के हंगामे के बीच अभिभाषण पढ़ा।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के सदस्य पीठ के सम्मुख आकर नारेबाजी करते रहे। जिस पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल अभिभाषण के दौरान प्रदर्शन स्वस्थ परंपरा नहीं है। विपक्षियों के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्यपाल का अभिभाषण पढ़ा और मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

राज्यपाल के अभिभाषण से पहले विभिन्न मुद्दों को लेकर लेकर कांग्रेस ने विधानसभा मार्च किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंगलचट्टी मालसी में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे। वहीं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने विधानसभा कूच किया। उनको भी पुलिस ने जंगलचट्टी में रोक लिया गया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.