June 24, 2026

स्वच्छ भारत अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया जाएगा।

देहरादून 29 सिंतबर 2022,

जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती एम0 टोलिया ने बताया कि, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत अभियान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। इसके तहत नेहरू युवा केन्द्र देहरादून द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक जनपद के समस्त विकास खण्डों में घरों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान को जन आन्दोलन बनाना है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों एवं युवा क्लब के सदस्यों, गंगादूतों, एन०एस०एस० के माध्यम से डोर टू डोर अभियान चलाया जाना है। गाँवों के ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों, सामुदायिक केन्द्रों, स्कूल भवनों, पंचायतघरों आदि स्थानों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण हेतु राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों, युवा क्लबों के सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया जाएगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.