June 24, 2026

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्र कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

देहरादून 12 जनवरी 2023,

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी नें कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रमु्ख कारण उनका दर्शन, सिद्धांत, अलौकिक विचार और उनके आदर्श हैं, जिनका उन्होंने स्वयं पालन किया और भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी उन्हें स्थापित किया।

प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी नें कहा कि, विवेकानंद जी के विचारों में वह क्रांति और तेज है जो सारे युवाओं को नई चेतना से भर दे। उनमें नई ऊर्जा और सकारात्कमता का संचार कर दे। आज भी स्वामी विवेकानंद को उनके विचारों और आदर्शों के कारण जाना जाता है।

इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी नवीन रमोला, प्रदेश महामंत्री राहुल प्रताप सिंह लक्की, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, जिला देहरादून उपाध्यक्ष अमनदीप आदि अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.