August 8, 2026

अध्यात्म से प्रभावित होकर साध्वी जीवन अपनाया: हरि मां प्रियंका।

 

देहरादून 10 अक्टूबर 2021,

मॉडल, स्टार, एथलीट  प्रियंका ने अध्यात्म से प्रभावित होकर साध्वी जीवन अपना लिया है उनका मानना है कि आज जब संसार में सभी लोग धन-दौलत, शोहरत और अन्य भौतिक सुखों को हासिल करने के लिए दौड़ रहे हैं, केवल उनमें से कुछ ही लोगों को वास्तव में आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है।

हरि मां प्रियंका उत्तराखण्ड देव भूमि में जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति की दिशा में चल रही हैं। हरि मां प्रियंका पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं।

मीडिया से उन्होंने कहा कि आध्यत्मिक जीवन मुक्ति पाने के मात्र साधन है। आने वाले दिनों में वह रानीखेत में महा अवतार बाबा की गुफा और नीम कैरोली बाबा के आश्रम जाएंगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.