June 25, 2026

कांग्रेस किसानों को स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देगी: मल्लिकार्जुन खड़गे।

  • छत्तीसगढ़, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में कहा केंद्र सरकार ने देश के आर्थिक ढांचे को चित्त पट्ट कर दिया है।उनकी आर्थिक नीतियों के कारण प्रत्येक भारतीय पर एक लाख साठ हजार रुपए का कर्ज हो गया है। देश के ऊपर एक सौ पिच्चासी लाख करोड़ रुपए कर्ज हो गया है। छत्तीसगढ़ में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान आयोजित जनसभा को आज कांग्रेस अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,मैं ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होकर ये देखने आया हूं कि इस यात्रा को कितना प्यार और समर्थन मिल रहा है। लोग इस यात्रा को दिल से चाहते हैं और एकजुट होकर अन्याय के विरुद्ध खड़े हैं। राहुल गांधी जी की यात्रा 5 न्याय पर आधारित है- युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय। वे न्याय का यह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के माध्यम से यह संदेश पूरे देश में पहुंचा रहे हैं। इसलिए मैं सभी की तरफ से राहुल गांधी जी का धन्यवाद देता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही वे जंगल कटवाने लगी। हम इस जंगल को बचाने का समर्थन करते हैं। कांग्रेस की सरकार ने दो घंटे में राज्य के किसानों का नो हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। वहीं मोदी सरकार आपका खून चूसने में लगी है। मोदी जी ने ‘ पीएम फसल बीमा योजना’ को प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों को मुनाफा ‘योजना’ बना दिया। इसके चलते, 10 साल में बीमा कंपनियों ने 40 हजार करोड़ रुपये कमाए। मोदी जी गरीब, किसान को नहीं देखते। वे केवल अमीरों को देखते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों को विश्वास दिलाते हुए कहा, कांग्रेस किसानों को स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देगी। यूपीए सरकार के मुकाबले मोदी सरकार में कर्जा 3 गुना हो चुका है। सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली होने के बावजूद केन्द्र सरकार भर्ती नहीं करती है। हर 2 घंटे में 5 आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार होता है। देश सिर्फ भाषण करने से नहीं चलता है, देश का विकास नेहरु जी, अंबेडकर जी के संविधान से होगा। संविधान ने वोट डालने का अधिकार दिया है, मोदी जी उसे छीनना चाहते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.