June 24, 2026

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन….

देहरादून 04 सितंबर 2022,

मुम्बई: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया है। सड़क दुर्घटना मुंबई पालघर में दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साइरस मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक संवेदना जताई है। उन्‍होंने इस हादसे को लेकर डीजीपी से बात की। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डीजीपी से इस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे तभी उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक कार में 4 लोग मौजूद थे जिनमें से साइरस मिस्‍त्री समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्‍य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसा कासा थाना क्षेत्र के सूर्या नदी पुल पर हुआ।

साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस पार्टी,उद्योग जगत, राजनीतिक दलों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.