June 23, 2026

भारतीय जनता पार्टी सरकार डर पैदा कर जनता की आवाज बंद करना चाहती है: राहुल गांधी।

देहरादून 04 सितंबर 2022,

दिल्ली: देश के सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने 7 सितंबर से होने वाले “भारत जोड़ो यात्रा” से पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली का आयोजन किया। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की जा रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सरकार डर पैदा कर जनता की आवाज बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष के नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता। चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर सरकार का दबाव बना हुआ है। इसलिए अब हम जनता के बीच में जाकर, जनता को देश की सच्चाई बताएंगे। इसीलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार सरकार देश में डर पैदा कर रही है ताकि हिंदुस्तान में नफरत बढ़े। इससे देश में महंगाई, बेरोजगारी और भविष्य का डर बढ़ रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि तीनों कृषि कानून उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे। किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। आम नागरिक का जीना मुश्किल हो गया है। जीएसटी ने छोटे कारोबारों को खत्म कर दिया और रोजगार इन्हीं से मिलता है। 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है, भोजन का अधिकार, नरेगा, कर्जा माफी की योजनाओं के जरिए ऐसा किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.