June 24, 2026

डोईवाला शुगर कंपनी लि0 के बाहरी गन्ना क्रय केन्द्रों से वाहन द्वारा गन्ना ढुलांद कार्य में फर्जीवाड़ा।

देहरादून 23 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: डोईवाला शुगर कंपनी लि0 के बाहरी गन्ना क्रय केन्द्रों से वाहन द्वारा गन्ना ढुलांद का कार्य कर रहे ठेकेदारों द्वारा पेराई सत्र के दौरान गन्ना भुलान के कार्य के बिल भुगतान हेतु मिल में प्रस्तुत किये गए थे। मिल द्वारा उक्त ढुलांद ठेेकेदारों एवं उनके वाहनों चालकों को पैट्रोल पम्प से उपलब्ध कराया गये डीजल की राशि इनके बिलों से कटौती कर समायोजित की गई है। ठेकेदारों द्वारा डीजल की राशि अधिक वसूलने की मौखिक शिकायत डोईवाला शुगर कंपनी लि0 के अधिकारियों को मिल गई है।

इस पर संज्ञान लेते हुए मिल द्वारा उक्त परिवहन ठेकेदारों को जारी की गई डीजल की पर्चियों की जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 33 पर्चियां ऐसी पायी गई जो मिल स्तर से जारी नहीं हुई। जांच के दौरान संज्ञान में आया कि फर्जी पर्चियां बनवाई गई व संबंधित पैट्रोल पम्प द्वारा फर्जी परचियों पर तेल व नकद पैसे दिए गए तथा वह फर्जी पर्चियां बिना पड़ताल किए संबंधित पैट्रोल पम्प द्वारा डोईवाला शुगर मिल को भुगतान हेतु भेज दी गई। जिसे रजिस्टर में मिलान करने पर फर्जीवाड़े का पता लगा कि ये पर्चियां मिल द्वारा जारी नहीं की गई। इस फर्जीवाड़े में ट्रासंपोर्टर, ड्राईवर व पैट्रोल पम्प की मिली भगत उजागर होने पर थाना कोतवाली डोईवाला में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.