June 24, 2026

बैकडोर भर्ती के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने तीन सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी गठित की:2012 से लेकर 2022 तक विधानसभा में हुई नियुक्तियों की जांच।

देहरादून 04 सितंबर 2022,

उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर से भर्ती के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय एक्सपर्ट कमेटी गठित करने की घोषणा की है। यह जांच कमेटी में आईएएस दिलीप कोटिया की अध्यक्षता में गठित की गई है, जिसमें कि सुरेंद्र सिंह रावतत व अवनेंद्र सिंह नयाल को शामिल किया गया है। जानकारी मिली है कि विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को जांच होने तक अवकाश पर भेज दिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बैक डोर भर्तियों को लेकर विधानसभा की गरिमा आहत हुई है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने कहा कि जांच रिपोर्ट में भर्तियों को लेकर जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच समिति वर्ष 2012 से लेकर 2022 तक विधानसभा में हुई नियुक्तियों की जांच करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों के आरोपों की पड़ताल हेतु विधानसभा अध्यक्षता रितु खंडूड़ी द्वारा विशेष जांच समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह जांच समिति विषय से जुड़े प्रत्येक तथ्य को स्पष्ट करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के लिए कृत संकल्पित है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.