June 23, 2026

मालकिन और घरेलू नौकर की नृशंस हत्या।

देहरादून , 30 सितंबर 2021,

प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धौलास में आलीशान कोठी में कोठी मालकिन और उनके नौकर की नृशंस हत्या कर दी गई है। हत्या का समाचार मिलते ही देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी सहित अनेक पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए । उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा कोठी के आसपास के निवासियों से जानकारियां जुटाई।

धौलास निवासी सुभाष शर्मा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी पत्नी उन्नति शर्मा और घर का नौकर राजकुमार गायब हो गए हैं दोनों का अता पता नहीं है। कि आज सुबह से उनके घर में काम करने वाला नौकर राजू नहीं मिल रहा था।

इस सूचना पर थाना प्रेमनगर से चीता पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों के साथ गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश प्रारम्भ की। कोठी के पीछे परिसर में ही गुमशुदा महिला व नौकर का प्लास्टिक से ढके रक्त-रंजित शव बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में तत्काल पुलिस उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर उपस्थित अधिकारियों वह आसपास के निवासियों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। घटनास्थल पर एफ0एस0एल0 की टीम द्वारा घटनास्थल तथा आस पास के क्षेत्र से साक्ष्य संकलन करते हुए फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी की कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा मौके पर मृतक महिला के पति व आस-पास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.