June 23, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय महाराजा मानवेंद्र शाह की धर्मपत्नी सूरज कुंवर शाह को अंतिम संस्कार में दी पुष्पांजलि।

देहरादून 4 अक्टूबर 2021,

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह जी की पत्नी श्रीमती सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने मुनिकीरेती घाट, ऋषिकेश, टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, सांसद श्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , विधायक श्री खजान दास सहित अन्य महानुभावों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.