June 24, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 22 सितंबर से शुरू होगा:प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में नहीं होंगे शामिल

Delhi, 07 September 2025,

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 22 सितंबर से शुरू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को यूएनजीए पोडियम से वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल में वह पहली बार संयुक्त राष्ट्र सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद उच्चस्तरीय बैठक 23 से 29 सितंबर तक चलेगी. इस बैठक में पहला वक्ता ब्राजील होगा जबकि इसके बाद अमेरिका महासभा को संबोधित करेगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के शैडयूल्ड के मुताबिक चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और इजरायल के राष्ट्राध्यक्ष 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। यह सत्र 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर एक बैठक के साथ शुरू होगा।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से बताया गया है कि यह बैठक बीजिंग में 1995 के ऐतिहासिक सम्मेलन के बाद से हुई प्रगति पर भी विचार करेगी। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 24 सितंबर को जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे, जो वैश्विक नेताओं के लिए अपनी नई राष्ट्रीय जलवायु कार्य योजनाओं को पेश करने का मंच होगा।

वर्तमान समय में जब दुनिया के कई देश अमेरिका के टैरिफ वॉर, रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध और मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात से जूझ रहे हैं। इन वैश्विक परिस्थितियों में परमाणु सम्पन्न देश अपने व्यापारिक, आर्थिक और सामरिक जरुरत के अनुसार ने सिरे से गोलबंद हुए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के अंत में होने जा रही संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में नहीं जाएंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा संबोधन देंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहले प्रारंभिक सूची में प्रधानमंत्री मोदी का नाम शामिल था। लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। यह बदलाव संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम में सामान्य है और अक्सर अंतिम समय पर बदलाव देखने को मिलते हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.