Recent Posts

November 19, 2025

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितम्बर को होंगे:एनडीए के सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के बी. सुदर्शन रेड्डी में मुकाबला,  

Delhi, 07 September 2025,

Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति पद की लड़ाई ने दिल्ली की राजनीति में गर्मी बढ़ा दी है। 9 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए और विपक्ष इंडिया गठबंधन दोनों ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। दोनों ही पार्टियां जनसंपर्क कर वोटर्स को अपने पक्ष में करने में जुटी हैं। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है। तो वहीं इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि, लोकसभा और राज्यसभा में कुल 788 सीटें हैं। जिनमें से 6 सीटें रिक्त हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 782 सांसद पात्र हैं। भाजपा के पास अकेले ही लोकसभा में 293 और राज्यसभा में 134 सांसद हैं। सहयोगी दलों को जोड़कर लोकसभा और राज्यसभा लोकसभा में इस वक्त 542 सदस्य हैं। राज्यसभा और लोकसभा दोनों को मिलाकर इंडिया गठबंधन के पास करीब 355 सदस्यों की संख्या का आंकड़ा है। ऐसे मे यदि क्रॉसवोटिंग  होती है तो चुनाव परिणाम बदल सकते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.