1,36,350.74 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से 94.15 लाख किसान लाभान्वित हुए।

देहरादून 21 फरवरी 2022,

दिल्ली: उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 695.67 लाख मीट्रिक टन धान की (20.02.2022 तक) खरीद हुई है।1,36,350.74 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से 94.15 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद सुचारू रूप से की जा रही है, जिस प्रकार से पिछले वर्षों में होती रही है।

मंत्रालय ने जानकारी दी है कि,खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में दिनांक 20.02.2022 तक राज्‍य/केन्‍द्रशासिक प्रदेश चंडीगढ़, गुजरात, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, एनईएफ (त्रिपुरा), बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में 695.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

देश में अब-तक लगभग 94.15 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,36,350.74 करोड़ रुपये के भुगतान से लाभान्वित हुए हैं।

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.