June 28, 2026

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम की संभावना बढ़ी

11 May 2025,

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध समाप्ति के संबंध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रविवार को इस्तांबुल में हुए 15 मई के समझौते के अन्तर्गत यूक्रेन के साथ “बिना किसी पूर्व शर्त” के सीधी बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। व्लादिमीर पुतिन के इस प्रस्ताव से दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध विराम करने के लिए मध्यस्थता का प्रयास कर रहा है। लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है।

राष्ट्रपति पुतिन ने आज रविवार की सुबह क्रेमलिन में पत्रकारों से बात करते हुए 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली शांति वार्ता को “फिर से शुरू” करने का प्रस्ताव रखा। चार प्रमुख यूरोपीय देशों के नेताओं द्वारा यूक्रेन में बिना शर्त 30-दिवसीय युद्धविराम को स्वीकार न करने पर पुतिन पर दबाव बढ़ाने की धमकी के बाद पुतिन की ओर से यह प्रस्ताव आया है। जिसकी पेशकश उन्होंने शनिवार को कीव के साथ एकता के मजबूत प्रदर्शन में की थी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.