February 10, 2026

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा:कल 11 बजे तक के लिए सदन स्थगित

Delhi 09 February 2026,

आज, 9 फरवरी 2026 को, संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया। दुबारा 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। अंततः अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए सदन को स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।

आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग की, और हंगामा करने लगे। जिसके कारण सदन की कार्यवाही में बाधा आई। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा केंद्रीय बजट पर चर्चा का प्रस्ताव पेश किया। लेकिन विपक्षी सांसदों ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता पर चर्चा की मांग जारी रखी। कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने सदन की अध्यक्षता करते हुए विपक्षी सांसदों द्वारा भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता पर विपक्ष द्वारा उठाए गए चर्चा की मांग की आलोचना की और कहा कि सदन के कामकाज से संबंधित मामलों पर निर्णय लिया जा चुका है और विपक्षी सांसदों ने इस पर बोलने के लिए अपने नेताओं के नाम भी दिए हैं।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में दावा किया कि स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया था कि बजट चर्चा शुरू होने से पहले वे कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे उठा सकेंगे। अब आप उस वादे से मुकर रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं कि क्या मुझे उन मुद्दों पर बोलने दिया जाएगा? उस समय सदन की अध्यक्षता सांसद संध्या राय कर रही थीं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के दावे का खंडन किया। रिजिजू ने बताया कि स्पीकर के साथ हुई बैठक में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, “स्पीकर ने सदन में कहा था कि अगर सभी सहमत हों तो कार्यवाही सुचारू रूप से चले।

सदन की अध्यक्षता कर रही सांसद संध्या राय ने स्पष्ट किया कि उन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा कोई विशेष मुद्दा उठाने की लिखित सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना सदन में कोई भी चर्चा नहीं हो सकती।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.