June 19, 2026

अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत:मोजतबा खामेनेई सुप्रीम लीडर घोषित,

Delhi, 01 March 2026,

अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। पहले इस संबंध में केवल दावे सामने आ रहे थे, लेकिन अब ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि भी उनकी शहादत की पुष्टि कर दी गई है।अयातुल्ला अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है।

सरकारी ईरानी मीडिया ने भी उनकी शहादत की खबर प्रसारित कर दी है। ईरान मिलिट्री मॉनिटर नाम से जुड़े एक आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया, “निस्संदेह हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटने वाले हैं। ईरान की इस्लामी क्रांति के नेता, इमाम खामेनेई शहीद हो गए हैं।” इस घोषणा के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। ईरान सरकार ने अली खामेनेई के निधन पर 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और सात दिन के राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में लोगों के जुटने और श्रद्धांजलि देने की खबरें सामने आ रही हैं।

खामेनेई की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया पर दावा किया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और इजरायल के समन्वय से बेहद सटीक हमला किया गया। जिसमें अली खामेनेई के बचने का कोई अवसर नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा था कि यह घटना ईरान की जनता के लिए एक अवसर हो सकती है कि वे मौजूदा शासन व्यवस्था के खिलाफ खड़े हों। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहूने भी प्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि हमले के बाद मिले संकेतों से खामेनेई की मौत की पुष्टि होती है।

 

खामेनेई 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर थे और देश की राजनीतिक, सैन्य और धार्मिक व्यवस्था पर उनका अंतिम अधिकार माना जाता था। उनकी मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया है। मोजतबा का जन्म 1969 में मशहद में हुआ था। उन्होंने धार्मिक शिक्षा प्राप्त की और अपने पिता के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। ईरान-इराक युद्ध के अंतिम दौर में उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड में अहम भूमिका निभाई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.