जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सीडीएस का पदभार ग्रहण किया, General NS Raja
Delhi 31 May 2026,
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने आज रविवार को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एकीकृत थिएटर कमांड’ के तहत तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने का प्राथमिकता दी है। जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। अनिल चौहान ने शनिवार को अपना सीडीएस का कार्यकाल पूरा करने के बाद रिटायर हो गए हैं।
जनरल सुब्रमणि, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्यरत थे। पिछले साल 31 जुलाई को सेना उप प्रमुख के पद से जनरल सुब्रमणि रिटायर हुए थे। सीडीएस का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, जनरल सुब्रमणि ने कहा कि सशस्त्र बलों का रूपांतरण, तीनों सेनाओं के बीच समन्वय और एकीकरण को बढ़ाने के लिए संगठनात्मक सुधार उनका प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, ‘हम अपने सशस्त्र बलों में स्वदेशी हथियार सिस्टम के डेवलपमेंट, उनको सेना में शामिल करने और सेनाओं के एकीकरण की दिशा में में तेजी काम करेंगे। हमारी सेनाओं ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा में लगातार प्रोफेशनलिस्म और निर्णायक क्षमता का प्रदर्शन किया है। हम अपने भारत की संप्रभुता बनाए रखने और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
जनरल सुब्रमणि ने अपने 40 साल के सैन्य सेवाओं के दौरान कमांड, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़े कई पदों पर रह चुके हैं। जनरल सुब्रमणि ने 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख के तौर पर और मार्च, 2023 से जून, 2024 तक सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है।
