May 31, 2026

सुशासन और जनकल्याण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई होल्कर : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने रविवार को Edify World School में आयोजित लोकमाता Ahilyabai Holkar की 301वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में सौरभ बहुगुणा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज सेवा, सुशासन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिए गए योगदान को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सांस्कृतिक संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप गौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारत के महान व्यक्तित्वों के जीवन और मूल्यों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वहीं होल्कर ट्रस्ट एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के पंकज ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को समाज और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.