Recent Posts

August 16, 2026

केंद्र सरकार ने सरकारी विभागों के परिसर से आवारा कुत्तों को 30 जून तक हटाने क दिए निर्देश,

Delhi 28 Jun 2026,

देश के सभी सरकारी विभागों के परिसर से आवारा कुत्तों को हटाकर निर्धारित शेल्टर हाउस में रखना होगा। आवारा कुत्तों से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप राहगीरों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकर ने सभी मंत्रालयों को अपने अपने परिसर से 30 जून तक आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार का मानना है कि इस फैसले से स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और स्पोट्स कॉम्प्लेक्स जैसी जगहें ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

सभी मंत्रालयों को 30 जून तक केंद्र सरकार के आदेश के अनुरूप की गई कार्रवाई को साक्ष्य सहित भेजना होगा। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय अगस्त तक रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट में जमा करेगा। आवारा कुत्तों को परिसर घुसने से रोकने के लिए बाड़ या दीवार लगानी होगी। साथ ही कचरे का सही प्रबंधन करना जरूरी है क्योंकि बचा हुआ खाना अक्सर कुत्तों को इन जगहों पर खींचता है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.