July 12, 2026

न्यूज़ीलैंड अगले पंद्रह वर्षों में भारत में बीस बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करेगा:पीएम मोदी,

Delhi, 11 July 2026

अपने न्यूजीलैंड दौरे के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कला और संस्कृति का एक बेहद अद्भुत और भव्य संगम देखने को मिला् इस विशेष कार्यक्रम में हाका और कथक की अनोखी जुगलबंदी देखने को मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिरकत की और संबोधित भी किया। कम्युनिटी इवेंट में भारतीय समुदाय के सामने अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज, 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है। यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मैं आपके लिए 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं।

ऑकलैंड में आप सबके बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं प्रधानमंत्री लक्सन का, उनके सकारात्मक विचारों और भारत के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और न्यूज़ीलैंड के संबंध एक टर्निंग पॉइंट पर हैं। आज हम अपने संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के सूत्र में बांध रहे हैं। यह केवल एक डिप्लोमेटिक माइलस्टोन नहीं है। यह हमारे साझा भविष्य का एक नया संकल्प है।

इस वर्ष दोनों देशों के बीच नौ महीनों के रिकॉर्ड समय में मुक्त-व्यापार समझौता किया गया। यह आप सभी के लिए बाजार पहुंच, पूंजी निवेश, सेवाएं, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा पलायन के नए अवसर लेकर आएगा। मुझे विश्वास है कि नए जोश और उत्साह के साथ काम करते हुए हम 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा, न्यूज़ीलैंड द्वारा अगले पंद्रह वर्षों में भारत में बीस बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट कमिटमेंट किया गया है। यह केवल निवेश का ही नहीं, बल्कि भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनने का भी कमिटमेंट है। भारत में बन रहे इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए पीएम मोदी ने कुछ उदाहरण देते हुए कहा, भारत में मेन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हमने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम शुरू की है। इसके अंतर्गत खाध प्रसंस्करण से लेकर टैक्सटाइल्स जैसे 14 सेक्टर्स में लगभग बीस बिलियन डॉलर का सपोर्ट दिया जा रहा है। मैं आप सभी को इस मैन्युफैक्चरिंग मोमेंटम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूँ।

भारत में एयरपोर्ट्स रीजनल कंनैक्टिविटी, एयर कार्गो कनेक्टिविटी, और टुरिज़म तेज़ी से बढ़ रहे हैं। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट है। हम मिलकर कार्गो कॉरिडोर, फ्लाइट कनेक्टिविटी, कार कार्गो कॉरिडोर, फ्लाइट कनेक्टिविटी और जॉइंट टूरिज्म और पैकेज बना सकते हैं।

पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि, हम मिलकर एक बहुत ही बी सर्च बिजनेस एम्बेसी बिजनेस रोड मैप बनाएं। अपनी ताकत को जोड़ते हुए हम कम से कम पाँच फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स की पहचान करें, और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पुनरीक्षण मेकनिज़म बनाएं। तभी हम अपने संबंधों के पूरे पोटेंशियल को रिलीज को कर सकेंगे, और दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं पर खरे उतर सकेंगे। मैं आप सभी को इस यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए आमंत्रित करता हूँ। आइए हम अपनी साझेदारी को समृद्धि का मंच, नवाचार (इनोवेशन) के लिए एक सेतु, और वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत बनाएं। पीएम मोदी ने इच्छा जताई कि, भारत और न्यूजीलैंड मिल कर के एक नयी शक्ति के रूप में उभरें। और मेरा एक और आग्रह है। जैसे अभी आपने बताया कि खेल के हमारे संबंधों के सौ साल हो रहे हैं। यह बड़ा महत्वपूर्ण इवेंट है। इसको तो हम मनाएंगे ही मनाएंगे। लेकिन क्या हम यह सोच सकते हैं, कि, 35 से कम उम्र के बिजनेसमेन का ऐसा एक बड़ा डेलीगेशन भारत आएं, और भारत से भी 35 से नीचे की उम्र का एक बिज़नेस डेलीगेशन न्यूजीलैंड आये।

 

 

Share

More Stories

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.