सावन शिवरात्रि पर देहरादून के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा शहर
Oplus_16908288
देहरादून: सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को देहरादून में भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। शहरभर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे गूंज रहे हैं।
टपकेश्वर महादेव में विशेष उत्साह
देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध और पुष्प अर्पित किए। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में भी लगी कतारें
प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा
शहर के पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। भक्तों द्वारा भगवान शिव को जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है।
शिवालयों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
शिवरात्रि पर मंदिरों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और मंदिरों में निर्धारित मार्गों का पालन करें।
सावन शिवरात्रि के अवसर पर देहरादून का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
