November 15, 2026

भारत के सभी नेताओं की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता है, कि भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने वालों को दंडित किया जाए:राहुल गांधी

Delhi 30 September 2026,

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर में धांधली के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन की आज राजधानी नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी , नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, त्रिमूल कांग्रेस ममता बनर्जी सहित 14 छोटे बड़े राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। इन नेताओं ने एक सुर में वोटर चोरी, एसआईआर में गड़बड़ी और ईसीआई ज्ञानेश कुमार को उनके पद से उठाने के मुद्दे पर प्रमुखता से अपनी बात रखी।

लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन ने भावी कार्यक्रम तय किए हैं, जिसमें 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तरीय ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, 6 अक्टूबर को विपक्षी पार्टियों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे, विपक्षी पार्टियों के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ़्ते में भारत की राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेगे। इंडिया गठबंधन पांच बड़ी रैलियां आयोजित की जाएगी। 1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें इंडिया गठबंधन’वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा।

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से कहा, बैठक में काफी अच्छी चर्चा हुई है और वोट चोरी से जुड़े मामले पर सभी से बात हुई। हम सभी का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला किया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि , पर हम इसे चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे, और यह भारत के सभी नेताओं की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता है, कि भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने वालों को दंडित किया जाए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितने वरिष्ठ हैं या कौन हैं। भारतीय लोकतंत्र इस देश के हर व्यक्ति से बड़ा है। उन्होंने कहा ऐसी भी भावना थी कि विपक्ष भारत की जनता को यह समझाने में काफी हद तक सफल रहा है कि चुनाव में धांधली हो रही है और नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है।

विशेषकर युवाओं में प्रतिरोध की एक नई भावना पैदा हो रही है, जो मानते हैं कि भारत में जो कुछ हो रहा है वह गलत है और इसे रोकना जरूरी है। मैं सभी विपक्षी नेताओं को यह भी याद दिलाना चाहता हूं कि वे सभी भारतीय संविधान के सामूहिक रक्षक हैं। राहुल गांधी ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि, आने वाले कुछ महीनों में हम देश में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे।

इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से ही लोकतंत्र बचेगा और लोगों का मताधिकार बचेगा. वोटिंग हमारा संवैधानिक अधिकार है, अगर वोटर वोट नहीं देगा, वोट लूटे और चुराए जाएंगे तो लोकतंत्र कहां बचेगा. ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता है यह आंदोलन मिट्टी से आसमान तक जाएगा। हम लोगों को एक साथ लड़कर देखना है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.