August 7, 2026

हंगामे के बीच ही लोकसभा ने बिना चर्चा के ‘टैक्ससेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल’ पारित,

Delhi 06 August 2026,

संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकरके भारी हंगामे किया। हंगामा नारेबाजी के कारण बार-बार व्यवधान हुआ। हंगामे के बीच ही लोकसभा ने बिना चर्चा के ‘टैक्ससेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल’ पारित कर दिया। विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए विधेयक पारित करने की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई है।

विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर दान से जुड़े मामलों और छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए सदन में जोरदार नारेबाज़ी की।लोकसभा भारी शोर-शराबे और हंगामे के बीच बिना किसी व्यापक चर्चा के ‘टैक्ससेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल’ (जिसमें पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 में संशोधन शामिल है) को पास कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

वहीं विपक्ष ने सदन में चर्चा किए बगैर विधेयक पारित करने की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई है । विपक्षी दलों का आरोप था कि व्यापक प्रभाव वाले महत्वपूर्ण संशोधनों को बिना पर्याप्त चर्चा और जांच के जल्दबाजी में पारित किया जा रहा है। विपक्ष ने यह भी मांग की कि विधेयक को विस्तृत परीक्षण के लिए संसदीय स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए था।

सरकार की ओर से पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों तथा अन्य कानूनों से जुड़े विभिन्न प्रावधानों में संशोधन करना है। सरकार का कहना है कि इन संशोधनों से कर कानूनों में स्पष्टता आएगी, अनुपालन की प्रक्रिया आसान होगी और राजस्व की चोरी रोकने में मदद मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इन संशोधनों का मकसद कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, करदाताओं के अनुकूल और मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप बनाना है। उन्होंने कहा कि इससे कारोबारियों और व्यक्तिगत करदाताओं को अधिक स्पष्टता और निश्चितता मिलेगी। जिससे कर प्रणाली पर विश्वास भी मजबूत होगा।

विपक्ष के हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ने बैठक शुरू होने के महज तीन मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. विपक्ष लगातार इन दोनों मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है।

राज्यसभा की कार्रवाई:

राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और सुचारू रूप से नहीं चल सकी। सभापति ने सदस्यों से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी, जिसके चलते सभापति ने बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में विपक्ष ने विरोध मार्च निकाला। मकर द्वार तक निकाले गए इस विरोध मार्च में सांसद बारिश के बीच छाता लिए नजर आए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बैनर भी थाम रखा था, और वह लगातार अमित शाह जवाब दो के नारे लगाए। संसद के बाहर से लेकर भीतर तक स्टूडेंट प्रोटेस्ट और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सियासत गर्म है। मंगलवार और बुधवार को चढावा चोरी व स्टूडेंट प्रोस्टेट का मुद्दा राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में छाया रहा।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.