June 19, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अनिता ममगाई ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत पूर्व महापौर अनिता ममगाई ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पीपल, नीम, बरगद और विभिन्न फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया। वहीं “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के मंत्र के साथ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान भी चलाया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर कचरा मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भागीदारी की।

इस अवसर पर अनिता ममगाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास को सदैव प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि “नमामि गंगे”, “स्वच्छ भारत मिशन” और “नेशनल मिशन फॉर ग्रीन इंडिया” जैसी योजनाओं ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

पूर्व महापौर ने कहा कि जनता के अटूट विश्वास और सरकार के सेवा भाव ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.