Recent Posts

August 16, 2026

राम मंदिर दान चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने की कई जगहों पर छापेमारी,

Uttar Pradesh, 27 Jun 2026,

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, करुणेश पांडे, अविनाश शुक्ला और सुभाष चंद्र शामिल हैं। इन सभी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और अब सोमवार को इनकी फिर से कोर्ट में पेशी होनी है।

एसआईटी की जांच रिपोर्ट में आरोपियों की श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्तता सामने आने बाद शुक्रवार को सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सोमवार को उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में एसआईटी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग पर संदिग्धता जताई है। टिन्नू यादव के साथ-साथ यूपी पुलिस के वायरलेस डिपार्टमेंट के आरएमओ अर्जुन देव की भूमिका को भी संदिग्ध माना है। अर्जुन देव के पास ही मंदिर के वायरलेस सिस्टम और सीसीटीवी निगरानी की जिम्मेदारी थी। जिन कमरों में नोट और सोना-चांदी चोरी होने की आशंका है, उसका सीसीटीवी कंट्रोल सिस्टम अर्जुन देव के पास ही था।

मंदिर दान चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस मामले में कुछ और आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ और नाम सामने आए हैं।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.