Recent Posts

August 16, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के थौबल में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मणिपुर, ‘कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज 14 जनवरी को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के थौबल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कई दिग्गज शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर लगभग 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। यह यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुभारंभ के दौरान आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मणिपुर की भीषण हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि उन दिनों मैं मणिपुर आया था। उस वक्त जो मैंने देखा-सुना, वो पहले कभी देखा-सुना नहीं था। उन्होंने बताया कि , 2004 से मैं राजनीति में हूं। पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां सरकार नाम की संस्था तबाह हो गई है। मणिपुर में इतना कुछ हुआ, लेकिन आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री आपसे गले लगने, आपके आंसू पोंछने नहीं आए। ये शर्म की बात है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यात्रा के शुभारंभ पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वोट मांगने के लिए मणिपुर आते हैं, लेकिन जब मणिपुर में हुई हिंसा के दौरान लोग मुसीबत थे, तब वे अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। ‘वो समुद्र पर सैर करते हैं। वह राम-राम करते हैं, लेकिन उनके ‘मुख में राम, बगल में छुरी’। लोगों के साथ ऐसा मत करो। भगवान में सबकी आस्था है, लेकिन वोट के लिए ऐसा मत करो। भारतीय जनता पार्टी के लोग, भड़काने के लिए धर्म का मिश्रण करते हैं।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि,भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भारतीय राजनीति के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है। भारत जोड़ो यात्रा से हमारे संगठन में एक नई उमंग और एकजुटता दिखाई दी थी। उसी को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकालने का निर्णय लिया था, जो आज मणिपुर से शुरु हो रही है

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.