मुख्यमंत्री धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा पर्व से लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में सहज और आत्मीय अंदाज का परिचय दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर पहुंचे और वहां से साड़ी खरीदी।
मुख्यमंत्री ने दुकान पर स्थानीय व्यापारियों और प्रतिष्ठान के स्वामियों से बातचीत कर उनके व्यापारिक हाल-चाल की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय दुकान से खरीदारी कर वोकल फॉर लोकल की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही छोटे व्यापारियों और स्थानीय कारोबारियों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री की इस सहज पहल से दुकान संचालकों और आसपास के व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार पर प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री की यह पहल स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश देती नजर आई।
