June 23, 2026

Congress National General Secretary Priyanka Gandhi’s election visit to Uttarakhand on 13 April.

देहरादून, उत्तराखंड के गढवाल एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को चुनावी दौरे पर पहुंचेंगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी। यहां पर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद डीएवी ग्राउंड रूडकी (हरिद्वार) में कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगी।
प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू की गई हैं। इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्रवान किया है कि पूरे जोश के साथ प्रियंका गांधी जी की चुनावी जनसभाओं की तैयारी में जुट जाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में पहुंचने के लिए प्रेरित करें ताकि कांग्रेस पार्टी का संदेश घर-घर पहुंचाया जा सके।

Congress National General Secretary Priyanka Gandhi’s election visit to Uttarakhand on 13 April.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.