June 24, 2026

जिलाधिकारी देहरादून में गिफ्ट डीड रद्द करते हुए सम्पति को पुनः बुजुर्ग दम्पति के नाम किया।

Dehradun , 19 July 2025,

विगत दिनों एक बुजुर्ग दम्पति जिनके बेटे ने गिफ्ट डीड में सम्पति अपने नाम करवाकर बुजुर्ग माता-पिता को घर से बाहर कर दिया था। बुजुर्ग दम्पति “जन सुनवाई” कार्यक्रम में जिलाधिकारी संविल बसंल से मिले और अपनी आपबीती सुनाई। जिसपर जिलाधिकारी ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए “जन सुनवाई” कार्यक्रम में गिफ्ट डीएड रद्द किए जाने के आदेश दिए। जिलाधिकारी के ओदश पर बुजुर्ग दम्पति के प्रकरण पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में विधवत सुनवाई की गई विपक्षी गुरूविंदर सिंह आदि को नोटिस जारी किया गया एवं विज्ञप्ति के माध्यम से भी सार्वजनिक सूचना प्रसारित की गई इसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा न्यायालय में आपत्ति प्रस्तुत नही की गई और ना ही स्वयं उपस्थित हुए। जिस पर फैसला सुनाते हुए गिफ्ट डीड रद्द करते हुए सम्पति को पुनः बुजुर्ग दम्पति के नाम कर दिया।

आपको बता दें कि, एक बजुर्ग परमजीत सिंह ने अपनी सम्पति और बिजनेस को गिफ्ट डीड में अपने पुत्र गुरूविंदर सिंह के नाम कर दिया था। गिफ्ट डीड की शर्तों के अनुसार पुत्र को अपने माता-पिता के भरणपोषण एवं माता-पिता के साथ रहने तथा पोते-पोती को दादा-दादी से दूर नही करना था। किन्तु सम्पति नाम होते ही पुत्र ने गिफ्ट डीड में की शर्तों का उल्लंघन कर माता-पिता से दूर रहने लगा तथा पोते-पोती को भी दादा-दादी से मिलने नही दिया गया।

जिलाधिकारी देहरादून द्वारा आयोजित “जन सुनवाई कार्यक्रम” में पहली ही सुनवाई में बुजुर्ग को इंसाफ मिल गया है। भरणपोषण अधिनियम की विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी ने बुजुर्ग दम्पति को इंसाफ दिलाया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.