Recent Posts

August 16, 2026

डीआरआई ने बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ी ₹40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन: एक गिरफ्तार,

Bangluru, 19 JUL 2025,

राजस्व असूचना निदेशालय डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीते दिन बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोहा से पहुंचे एक भारतीय पुरुष यात्री से ₹40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन बरामदगी के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि, बीते दिन विशेष खुफिया जानकारी के बाद बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोहा से पहुंचे भारतीय यात्री की जांच की गई। जाँच करने पर उसके पास दो सुपरहीरो कॉमिक्स/पत्रिकाएँ प्राप्त हुई। जो असामान्य रूप से भारी थी। अधिकारियों ने पत्रिकाओं के कवर में छिपाए गए सफेद पाउडर को बरामद किया।

पाउडर में कोकीन होने की पुष्टि हुई। बरामद कोकीन का वजन 4.6 किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य लगभग ₹40 करोड़ है। इसे एनडीपीएस अधिनियम के के तहत जब्त कर लिया गया। इस यात्री को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.