हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लोक पर्व हरेला के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण को जन-आंदोलन का रूप देना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि लगाए गए पौधों का सही ढंग से संरक्षण किया जाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित देहरादून के निर्माण का संकल्प लिया।
आशीष चौहान, डीएम देहरादून
