August 8, 2026

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश वासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम रावण का दहन करते आ रहे है। रावण अधर्म एवं बुराई का प्रतीक था, इसलिये उसे हर वर्ष जलना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्योहार, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े होने के साथ ही कृषि, नदियों, पहाड़ों और हमारे इतिहास से जुड़े हुए हैं। युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का स्रोत रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के पश्चात रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, डॉ0 धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ0 आर. के. जैन, बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष सन्तोष नागपाल, प्रेम भाटिया, गगन सेठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.