July 15, 2026

कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे फायर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Fire Department

उत्तराखंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के डिप्टी डायरेक्टर संदीप कुमार राणा ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर अग्निशमन विभाग की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले को लेकर समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बैठक में हरिद्वार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ देहरादून से भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। समीक्षा के दौरान उन क्षेत्रों पर विशेष चर्चा की गई जहां कांवड़ मेले के दौरान अत्यधिक भीड़ रहती है और संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियां आसानी से नहीं पहुंच पाती हैं।

डिप्टी डायरेक्टर संदीप कुमार राणा ने बताया कि ऐसे संवेदनशील बाजारों में आग लगने की किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए स्थायी फायर ट्रीटमेंट सिस्टम स्थापित किया गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके और किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले को देखते हुए अग्निशमन विभाग की यूनिटों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके साथ ही संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के लिए छोटी फायर गाड़ियां और मोटरसाइकिल आधारित अग्निशमन इकाइयों की भी व्यवस्था की गई है।

संदीप कुमार राणा ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार होटल, धर्मशाला, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच अभियान चला रही हैं। विभाग का उद्देश्य किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

संदीप कुमार राणा, डिप्टी डायरेक्टर फायर एंड एमरजैंसी सर्विसेज उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.