June 23, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

Delhi 22 October 2025,

दीपावली खत्म होते ही सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी रिकॉर्ड हाई 1.70 लाख रुपये प्रति किलो से लगभग 20 हजार रुपये सस्‍ती हो चुकी है। वहीं गोल्‍ड की कीमतों में भी करीब 4000 हजार रुपये की गिरावट हुई है।

सोने की कीमत में 12 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दीपावली के बाद से चांदी की कीमत भी क्रैश हो रही है। चांदी में आई ये गिरावट फरवरी 2021 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट आई. सोने-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह सोने में मुनाफावसूली है। चांदी ने इस साल 50 फीसदी से अधिक की तेजी हासिल की है। अब कीमती धातुओं में मुनाफावसूली शुरू हो गई है, जिसकी वजह से सोना सस्ता हो रहा है।

त्योहारी सीजन खत्म होते ही भारत में सोने की मौसमी खरीदारी का दौर भी खत्म हो गया है। ऐसे में मांग की कमी ने सोने के दाम घटा दिए हैं. लगातार दूसरे दिन गोल्ड फिसला है। बीते दो दिनों में एमसीएक्स पर 5 दिसंबर वाले सोने की कीमत 2500 रुपये तक गिर गई। चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद एक किलो चांदी 8100 रुपये तक सस्ता हो गया। सोना 1.32 लाख से फिसलकर 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 8000 रुपये सस्ता होकर 1.50 लाख रुपये पर पहुंच गया है। जानकारों की माने तो अगले कुछ दिन में सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी रह सकती है.

17 अक्टूबर से लेकर अब तक सोना 7000 रुपये तक सस्ता हो चुका है। 17 अक्टूबर को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 130870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 20 अक्टूबर को ये करीब 4 हजार गिरकर 126730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 अक्टूबर को सोना लुढ़क कर 123900 रुपये पर पहुंच गया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.