August 8, 2026

अमेरिका अनिश्चितकालीन आर्थिक शटडाउन के कगार पर।

यूएसए,अमेरिका अनिश्चितकालीन आर्थिक शटडाउन के कगार पर है। सभी राज्य एजेंसियों को खर्च को प्राथमिकता देने के लिए आपातकालीन तैयारी में जाने के लिए सूचित किया गया है। आर्थिक शटडाउन की स्थिति पैदा होने का कारण कांग्रेस सीनेट का सतत संकल्प बिल का समर्थन करने में विफल होना है।

बताया जा रहा है कि, अमेरिका सरकार द्वारा वित्त पोषित संघीय वित्तीय वर्ष आज 30 सितंबर, 2023 को समाप्त हो रहा है। 30 सितंबर 2023 से पहले सरकार को विपक्ष से सहमति लेकर वित्त पोषण योजना पारित करानी होती है। ऐसा नहीं होने की दशा में 1 अक्टूबर से देश में आर्थिक शटडाउन हो सकता है। इस दशा में अमेरिका में आर्थिक संकट गहरा सकता है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से योजनाएं बंद हो जाएंगी और लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका में आर्थिक शटडाउन का मतलब है सरकारी कामकाज पूरी तरह से बंद हो जाना। इसका असर देश के करीब 33 लाख कर्मचारियों पर पड़ेगा। जिससे उनकी सैलरी रुक जाएगी। इनमें से करीब 13 लाख रक्षा कर्मचारी प्रभावित होंगे. इतना ही नहीं, अमेरिका जैसी अर्थव्यवस्था में शटडाउन का असर दुनिया भर के कई देशों में भी देखा जा सकता है।

अमेरिकी सरकार को अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को जारी रखने के लिए जितनी धनराशि की जरूरत होती है, वह कर्ज के रूप में लेती है। इस ऋण के लिए अमेरिकी संसद और कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता होती है। लेकिन कांग्रेस की मंजूरी तक पहुंचने से पहले डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों के बीच आपसी सहमति जरूरी है। कांग्रेस समय सीमा तक फंडिंग को नवीनीकृत करने के लिए कानून पारित करने में विफल रहती है, तो सरकार को रविवार, 1 अक्टूबर को पूर्वी समयानुसार 12:01 बजे इस्तीफा देना पड़ सकता है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.